Home Tuitions

Chapter 7 Daan Ka Hisaab

Board CBSE
Textbook NCERT
Class Class 4
Subject Hindi
Chapter Chapter 7 Daan Ka Hisaab
Chapter Name Chapter 7 Daan Ka Hisaab
Category NCERT Solutions

NCERT Solutions for Class 4 Hindi Chapter 7 Daan Ka Hisaab

Find NCERT Solutions for Class 4 Hindi Chapter 7 Daan Ka Hisaab prepared by subject experts of HT as per the requirements of schools. All the questions asked in the NCERT textbook Chapter 7 Daan Ka Hisaab are solved with the right explanation given in Chapter 7 Daan Ka Hisaab. Find chapter-wise NCERT Solutions for class 4 Hindi prepared by HT.

Find detail NCERT Solutions for Class 4 Hindi Chapter 7 Daan Ka Hisaab (दान का हिसाब)

कहानी से

Q1.

( क ) राजा किसी को भी दान क्यों नहीं देना चाहता था?

उत्तर - राजा अपनी सुख-सुविधा पर तो बहुत खर्च करता था लेकिन दूसरों के लिए बहुत कंजूस था| इसलिए वह किसी को भी दान नहीं देना चाहता था|

( ख ) राज दरबा र लोग मन ही मन राजा को बु रा कहते थे | लेकिन वे राजा का विरोध क्यों नहीं कर पाते थे?

उत्तर – वे राजा का विरोध नहीं कर पाते थे| वे राजा से बहुत डरते थे| उन्हें इस बात का डर था कि राजा कही उन्हें दंड न दे बैठे|

( ग ) राजसभा में सज्जन और विद्वान लोग क्यों नहीं जाते थे

उत्तर – राजसभा में सज्जन और विद्वान लोग इसलिए नहीं जाते थे| क्योंकि वहाँ पर उनका सत्कार बिल्कुल नहीं होता था|

( घ ) सन्यासी ने सीधे-सीधे शब्दों में भिक्षा क्यों नहीं माँग ली?

उत्तर - यदि सन्यासी सीधे-सीधे शब्दों में भिक्षा माँगता तो राजा इतनी बड़ी रकम देने के लिए कभी तैयार नहीं होता| ऐसे संन्यासी ने ऐसे तरीके से भिक्षा माँगी की राजा ने उसे बहुत छोटी रकम समझ बैठा|

( ङ ) राजा को सन्यासी के आगे गिड़गिड़ाने की जरूरत क्यों पड़ी?

उत्तर - राजा ने सन्यासी को भिक्षा देने का जो वचन दिया था| उसके अनुसार उसके खजाने से दस लाख खजाने से भी अधिक रूपए निकल जाते और राजा दिवालिया हो जाता| राजकोष बचाने के लिए उसे संन्यासी के आगे गिड़गिड़ाने की जरूरत पड़ी|

अंदाज अपना - अपना

Q2. तुम नीचे दिए गए वाक्यों को किस तरह से कहोगे?

( क ) दान के वक्त उनकी मुट्ठी बंद हो जाती थी|

उत्तर – दान के समय में कंजूसी करने लगते थे|

( ख ) हिसाब देकर मंत्री का चेहरा फीका पड़ गया|

उत्तर – हिसाब देकर मंत्री घबरा गया|

( ग ) सं न् यासी की बात सुनकर सभी की जान में जान आई|

उत्तर – सन्यासी की बात सुनकर सभी को राहत महसूस हुई|

( घ ) लाखों रूपए राजकोष में मौजूद है| जैसे धन का सागर हो|

उत्तर – राजकोष में धन के सागर मानो लाखों रुपए मौजूद है|

साथी हाथ बढ़ाना

Q3. कभी-कभी कुछ इलाकों में बारिश बिल्कुल भी नहीं होती | नदी – नाले , तालाब , सब सूखे जाते हैं | फसलों के लिए पानी नहीं मिलता | खेत स ू ख जाते हैं | पशु-पक्षी , जानवर , लोग भूख म रने लगते हैं | ऐसे में समय में वहा ँ रहने वाले लोगों की मदद की जरूरत होती है | तुम भी लोगों की मदद जरूर कर सकते हो | सोच कर बताओ तुम अ काल में परेशान लोगों की मदद कैसे करोगे?

उत्तर – अकाल में परेशान लोगों की मदद के लिए मैं अपनी कक्षा के सारे बच्चों को इकट्ठा करूँगा| हम सब मिलकर पैसे इकट्ठे करेंगे और उससे खाने-पीने की चीजें खरीदकर वहाँ तक पहुँचाएँगे| हम बड़े लोगों से भी प्रार्थना करेंगे कि वह उनकी मदद करें|

जिम्मेदारी अपनी - अपनी

Q4. तुम्हारे विचार से राज दरबार में किसकी क्या-क्या जिम्मेदारियाँ होंगी?

( क ) मंत्री

( ख ) भंडारी

उत्तर –

( क ) मंत्री – मंत्री पूरे राज्य की देखरेख करता है| वह हर मामले में राजा को सलाह देता है, जिससे राजकाल अच्छी तरह से चलता रहे| उसी की सलाह से राजा दूसरे कर्मचारियों को नियुक्त करता है|

( ख ) भंडारी – भंडारी राजा के खजाने की देखभाल करता है| वह राजकोष का सारा हिसाब-किताब रखता है| राजा के आदेश पर वह लेन-देन करता है|

करण जैसा दानी

Q5. सभी ने कहा, “हमारे महाराज कर्ण जैसे ही दानी हैं|”

पता करो की –

( क ) कर्ण कौन थे?

उत्तर - कर्ण कुंती के सबसे बड़े पुत्र थे| वे बहुत दानी थे|

( ख ) कर्ण जैसे दानी का क्या मतलब है?

उत्तर - कर्ण जैसे दानी का मतलब है- अपना सब कुछ दान में दे देने वाला बहुत दानी|

( ग ) दान क्या होता है?

उत्तर - जब किसी जरूरतमंद को कोई चीज किरात में दे दी जाती है तो उसे दान कहा जाता है|

( घ ) किन-किन कारणों से लोग दान करते हैं?

उत्तर - दूसरों की मदद करने के लिए लोग दान करते हैं|

कुछ लोग नाम कमाने के लिए दान करते हैं|

कुछ लोग पुण्य कमाने के लिए दान करते हैं|

कहानी और तुम

Q6.

( क ) राजा राजकोष के धन का उपयोग किन-किन कामों में करता था?

तुम्हारे घर में जो पैसा आता है वह कहा ँ- कहा ँ खर्च होता है ? पता करके लिखो|

उत्तर – राजा राजकोष के धन का उपयोग सुगंधित वस्त्रों, मनोरंजन और महल की सजावट में करता था| मेरे घर में जो पैसा था वह निम्न कार्यों में खर्च होता है:-

खाने-पीने का सामान खरीदने में, कपड़े खरीदने में, बिजली-पानी का बिल भरने में, टेलीफोन का बिल भरने में, हमारी पढ़ाई-लिखाई में, इधर-उधर आने-जाने में, पूजा-पाठ में दवाइयाँ खरीदने में|

( ख ) अकाल के समय लोग राजा से कौन-कौन से काम करवाना चाहते थे?

तुम अपने स्कूल या इलाके में क्या-क्या काम करवाना चाहते हो?

उत्तर – लोग चाहते थे कि अकाल के समय राजा राजकोष से दस हजार रूपए दे दे जिससे वह लोग दूसरे देशों से अनाज खरीदकर अपनी जान बचा सकें|

मैं चाहता हूँ कि पार्क में अच्छे-अच्छे फूल-पौधे लगाए जाएँ| वहाँ खेलने के लिए झूले आदि भी लगाया जाएँ|

कैसा राजा !

Q7.

( क ) राजा किसी को दान देना पसंद नहीं करता था|

तुम्हारे विचार से राजा सही था या गलत?

अपने उत्तर का कारण भी बताओ|

उत्तर – राजा गलत था, क्योंकि मुसीबत के समय प्रजा की रक्षा करना राजा का कर्तव्य होता है|

( ख ) राजा दान देने के अलावा और किन – किन तरीकों से लोगों की सहायता कर सकता था?

उत्तर – आज अपने भंडार से लोगों में अनाज बाँट सकता था| वह गाँव में कुएँ और नहर खुदवा सकता था जिसके भविष्य में अकाल की नौबत ही न आए|

पूर्व और पूर्व

Q8. पूर्वी सीमा के लोग भूखे मरने लगे|

( क ) पूर्व शब्द के दो अर्थ हैं

पूर्व – एक दिशा

पूर्व – पहले

आगे ऐसे ही कुछ और शब्द दिए गए हैं जिनके दो-दो अर्थ हैं| इनका प्रयोग करते हुए दो-दो वाक्य बनाओ|

उत्तर – जल – वर्षा होने पर चरों तरफ जल भर गया|

गर्म पानी गिर जाने से मेरा हाथ जल गया|

म न – फेल होने की बात सुनकर सीमा का मन उदास हो गया|

आज हमने चार मन गेहूँ खरीदा|

मगर – मगर ने बन्दर से अपना कलेजा लाने को कहा|

आभा ने बहुत कोशिश की मगर जो सफलता नहीं मिली|

( ख ) नीचे चार दिशाओं के नाम लिखे हैं|

तुम्हारे घर और स्कूल के आसपास इन दिशाओं में क्या-क्या है?

तालिका भरो-

दिशा || घर के पास || स्कूल के पास

पूर्व

पश्चिम

उत्तर

दक्षिण

उत्तर – बच्चे स्वयं अपने-अपने घर और स्कूल के अनुसार दिशाओं में पड़ने वाली चीजों के नाम लिखे| जैसे – सड़क, मंदिर, पार्क, मकान आदि|

Download the pdf of NCERT Solutions for Class 4 Hindi Chapter 7 Daan Ka Hisaab

Chapter 7 Daan Ka Hisaab
Chapter 7 Daan Ka Hisaab
Chapter 7 Daan Ka Hisaab
Chapter 7 Daan Ka Hisaab
Chapter 7 Daan Ka Hisaab