Home Tuitions

NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 13 स्वामी की दादी

Board CBSE
Textbook NCERT
Class Class 5
Subject Hindi
Chapter NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 13 स्वामी की दादी
Chapter Name Chapter 13-Swami Ki Dadi
Category NCERT Solutions

NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim (रिमझिम) Chapter 13 स्वामी की दादी

This page is prepared and created by HT experts and consists of NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim (रिमझिम) Chapter 13 स्वामी की दादी. All the questions asked in the NCERT textbook are solved as per the CBSE recommendation. Before solving the Chapter 13 स्वामी की दादी make sure you must read the chapter. Questions asked in Chapter 13 स्वामी की दादी are from the NCERT textbook, do read chapter Chapter 13 स्वामी की दादी. Check out the NCERT Solutions for class 5 Hindi Rimjhim.

Find below a free pdf of NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim (रिमझिम) Chapter 13 स्वामी की दादी

कहानी से

Q 1. “सच? राजम बड़ा बहादुर लड़का है|” स्वामी को क्यों लगा की दादी ने यह बात उसे खुश करने के लिए कही?

उत्तर- दादी ने यह बात उसे खुश करने के लिए कही लेकिन स्वामी को ऐसा इसलिए लगा क्योंकि दादी राजम को अच्छी तरह नहीं जानती थी|

Q 2. मैडल से चूड़ियाँ बनवा लेने पर दादी ने बुआ को महामूर्ख क्यों माना?

उत्तर- मैडल से चूड़ियाँ लेने पर दादी ने बुआ को महामुर्ख इसलिए माना क्योंकि वह मैडल स्वामी के दादा जी को एम.ए. करने पर मिला था| वह उनकी सफलता की निशानी था| लेकीन बुआ ने उसे तुड़वाकर चूड़ियाँ बनवा ली थी|

Q 3. पाठ के आधार पर दादी या स्वामी के स्वभाव, आदतों आदि के बारे में तुम्हे क्या पता चलता है? किसी एक के बारे में दस-बारह वाक्य लिखो|

उत्तर- स्वामी एक छोटा-सा बच्चा है| वह अपनी दादी के साथ रहकर बहुत खुश है| और दादी से बहुत प्यार करता है| वह अपने दोस्त की बातें अपनी दादी को बढा-चढ़ा कर कर बताता है| लेकिन बाद में उसकी बातों पर ध्यान नहीं देती इसलिए उसे गुस्सा आता है| उसे पुरानी बातें सुनना अच्छा लगता है| वह दादी को अपनी बातें ध्यान से सुनने के लिए कहता है| लेकिन स्वयं उनकी बात ध्यान से नहीं सुनता|

तुम्हारी समझ से

Q 4. स्वामी ने राजम को ‘ ऊंची चीज ’ माना | क्या तुम स्वामी के राय से सहमत हो ? अपने उत्तर के कारण लिखो|

उत्तर – हां, हम भी स्वामी की राय से सहमत हैं| क्योंकि राजम के पास पुलिस की वर्दी थी| उसके पिता पुलिस के अधीक्षक थे| राजम पढ़ने-लिखने में बहुत होशियार था और उसने शेर को भी मारा था|

Q 5. स्वामी का अपनी दादी के साथ कैसा रिश्ता था ? तीन – चार वाक्य में लिखो|

उत्तर – स्वामी का अपनी दादी के साथ प्यार-भरा रिश्ता था| स्वामी अपनी दादी की गोद में स्वयं को सुरक्षित महसूस करता था| साथ ही अपनी दादी के साथ बहुत खुश रहता था|

कहानी और तुम

Q 6. (क) “स्वामीनाथन के दादा रौबदार सब मजिस्ट्रेट थे।” किसी व्यक्ति का रौब किन बातों से पता चलता है?

(ख) क्या तुम्हारे आसपास कोई रौबदार व्यक्ति है? शब्दों के जरिए उसका खाका खींचो।

उत्तर:

(क) किसी व्यक्ति का रौब उसके पद और पद के साथ उसकी ईमानदारी, उसके प्रभावशाली व्यक्तित्व और समाज में उसकी पूछ और इज्जत से पता चलता है।

(ख) स्वयं करो।

Q 7. “स्वामीनाथन दादी के पास … बहुत प्रसन्न और सुरक्षित महसूस कर रहा था।” तुम कब असुरक्षित महसूस करती हो?

उत्तर: जब घर में कोई नहीं होता है और बिजली गुल हो जाती है।

Q 8. तुम इन हालात में कैसा महसूस करती हो

(क) दोस्त के घर में

(ख) जब तुम पहली बार किसी के घर जाती हो

(ग) रेलगाड़ी या बस में किसी सफ़र पर

(घ) जब तुम मुख्याध्यापक के कमरे में जाती हो।

उत्तर:

(क) दोस्त के घर में अच्छा महसूस करती हूँ।

(ख) जब पहली बार किसी के घर जाती हूँ तो पहले थोड़ा संकोच और डर महसूस होता है। लेकिन कुछ देर बातचीत करने पर ठीक हो जाती हूँ।

(ग) रेलगाड़ी या बस में सफर करते समय मैं बेहद खुशी का अनुभव करती हूँ।

(घ) जब मैं मुख्याध्यापक के कमरे में जाती हूँ तो बेहद डरी होती हूँ।

पता करो

Q 9. सब-मजिस्ट्रेट कौन होता है? क्या वह पुलिस विभाग में होता है?

उत्तर- सब मजिस्ट्रेट एक जज होता है| वह पुलिस विभाग में नहीं होता है|

Q 10. तुम्हारा घर या स्कूल किस थाने में आता है? थाने में कौन-कौन से पद होते हैं? उन व्यक्तियों के नाम भी पता करो जो इन पदों पर हैं| नीचे दी गई तालिका में इकट्ठा की गई जानकारी को दर्ज करो|

थाने का नाम-  
पद व्यक्ति का नाम
   
   

उत्तर- हमारा घर थाना रोहिणी में आता हैं| ठाणे में एस.एच.ओ., इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, हवलदार, सिपाही आदि पद होते हैं|

थाने का नाम-  
पद व्यक्ति का नाम

एस.एच.ओ

इंस्पेक्टर

सब-इंस्पेक्टर

हवलदार

सिपाही

श्री वी.के.सिंह

श्री राजवीर राठी

श्री वी.के.शर्मा

श्री सुखवीर सिंह

किशनपाल मीणा

दादी का बक्सा

“उसका (दादी) सामान था- पाँच दरियाँ, तीन चादरें,……… लकड़ी का एक छोटा बक्सा जिसमें तांम्बे के सिक्के, इलायची, लौंग, और सुपारी पड़े थे|”

Q 11. दादी अपने बक्से में इलायची, लौंग और सुपारी क्यों रखती होंगी?

उत्तर- दादी अपने बक्से में इलायची, लौंग और सुपारी खाने के लिए रखती होंगी|

Q 12. क्या तुम्हारे घर में इसका इस्तेमाल होता है किन किन तरह से होता है|

उत्तर – हमारे घर में इसका इस्तेमाल होता है| इसका इस्तेमाल चाय में तथा अलग-अलग पकवान बनाने में होता है|

Q 13. तांबे के सिक्के बनाने के लिए किस किस धातु का इस्तेमाल होता है?

उत्तर – तांबे के सिक्के बनाने के लिए तांबे तथा लोहे का इस्तेमाल होता है|

Q 14. सिक्के कौन कौन सी धातु के बने होते हैं

उत्तर – सिक्के तांबे, सोने, चांदी, लोहे, पीतल, गिल्ट आदि धातुओं द्वारा बने हो सकते हैं|

शब्दों की बात

Q 15. नीचे पहले स्तंभ के रेखांकित विशेषणों के शब्दों का वाक्य में प्रयोग करो | तुम एक से अधिक वाक्यों का सहारा भी ले सकती हो|

उलजुलूल कल्पना, चेतावनी,

रुखा स्वर मिठास

खूंखार डाकू समर्थन

उत्तर –

(क) तुम उलजुलूल मत बोलो, इसलिए मैंने पहले ही चेतावनी दी थी|

(ख) आज रुखा भोजन कर लो| कल तुम्हे मिठास से भरपूर भोजन मिलेगा|

(ग) मलखान सिंह एक खूंखार डाकू है मैं तुम्हारी इस बात का समर्थन करता हूं|

Q 16. नीचे कहानी से कुछ वाक्यों के अंश दिए गए हैं | इनमें जिन शब्दों के नीचे खींची है , उनका लिंग पहचानो और लिखो|

पुलिस की वर्दी

काफी बड़ा दफ्तर

तांबे के सिक्के

अपने सारे सामान

दसवां हिस्सा

उस जैसे महामूर्ख

उत्तर –

वर्दी – स्त्रीलिंग, दफ़्तर – पुल्लिंग, सिक्का – पुल्लिंग, हिस्सा¬ – पुल्लिंग, महामूर्ख – पुल्लिंग|

NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 13 स्वामी की दादी
NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 13 स्वामी की दादी
NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 13 स्वामी की दादी
NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 13 स्वामी की दादी
NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 13 स्वामी की दादी