Home Tuitions

NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 17 छोटी-सी हमारी नदी

Board CBSE
Textbook NCERT
Class Class 5
Subject Hindi
Chapter NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 17 छोटी-सी हमारी नदी
Chapter Name Chapter 17-Chhoti Si Hamari Nadi
Category NCERT Solutions

NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim (रिमझिम) Chapter 17 छोटी-सी हमारी नदी

This page is prepared and created by HT experts and consists of NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim (रिमझिम) Chapter 17 छोटी-सी हमारी नदी. All the questions asked in the NCERT textbook are solved as per the CBSE recommendation. Before solving the Chapter 17 छोटी-सी हमारी नदी make sure you must read the chapter. Questions asked in Chapter 17 छोटी-सी हमारी नदी are from the NCERT textbook, do read chapter Chapter 17 छोटी-सी हमारी नदी. Check out the NCERT Solutions for class 5 Hindi Rimjhim

Find below a free pdf of NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim (रिमझिम) Chapter 17 छोटी-सी हमारी नदी

तुम्हारी नदी

Q 1. तुम्हारी देखी हुई नदी भी ऐसी ही है या कुछ अलग है? अपनी नदी परिचित नदी के बारे में छुटी हुई जगहों पर लिखो –

____ सी हमारी नदी ____, ____ धार

गामीयों में ____ ____ ____ ____ जाते पर

उत्तर: उजली सी हमरी नदी तेज इसकी धार

गर्मियों में इसके पानी में घुसकर जाते

Q 2. कविता में दी गई बातों के आधार पर अपनी परिचित नदी के बारे में बताओ-

*धार, *पाट, *बालू, *कीचड़, *किनारे, *बरसात में नदी

उत्तर:

धार – हमारी परिचित नदी की धार कुछ धीमी हो गई है|

पाट – परिचित नदी की पाटी ढालू है|

बालू – इस नदी में बहुत-सा बालू है|

कीचड़ – इस नदी के किनारों पर कीचड़ और रेत भी है|

बरसात में नदी – बरसात में इस नदी में पानी अधिक भर जाता है|

Q 3. तुम्हारी परिचित नदी के किनारे क्या-क्या होता है|

उत्तर- हमारी परिचित नदी के किनारे लोग पूजा – पाठ करते हैं| कुछ लोग मछलियां पकड़ते हैं| बच्चे यहाँ नहाते हैं तथा दूसरें लोग अपने – अपने अन्य काम करते हैं| जैसे कपड़े आदि धोना|

Q 4. तुम जहाँ रहते हो, उसके आस-पास कौन –कौन सी नदियाँ हैं| वे कहाँ से निकलती है और कहाँ तक जाती है? पता करो|

उत्तर: हमारे आस-पास गंगा, यमुना नामक दो नदियाँ हैं| ये हिमालय पर्वत से निकलकर समुद्र में मिलती हैं|

कविता के बाहर

Q 5. इस किताब में नदी का जिक्र और किस पाठ में हुआ है? नदी के बारे में क्या लिखा है?

उत्तर: इस किताब में नदी का जिक्र ‘नदी का सफर’ पाठ में हुआ है| जिसमें नदी के उद्गम, मुहाने, जलप्रपात, उसके मार्ग, गति तथा उससे बनने वाली घाटियों का वर्णन किया गया है|

Q 6. नदी पर कोई और कविता खोजकर का पढ़ो और कक्षा में सुनाओ|

उत्तर:

बहता जल

नदी का जल

बहता कलकल

है ये बिल्कुल स्वच्छ और निर्मल

बच्चे नहाते इसमें हर पल

कहीं उछलकर

कहीं मचलकर

बहती रहता है समतल

Q 7. नदी में नहाने के बारे में तुम्हारा क्या अनुभव है?

उत्तर: नदी में नहाने के बाद एक अलग ही ताजगी मिलती है| नदी में नहाकर हर प्रकार की थकावट मिट जाती है और शरीर में चुस्ती और फुर्ती आ जाती है|

Q 8. क्या तुमने कभी मछली पकड़ी है अपने अनुभव साथियों के साथ बाँटो|

उत्तर: नदी के किनारे हम घूमने गए थे| वहाँ हमने एक मछुआरे से काँटा लेकर मछली पकड़ी| हमने मछली पकड़ना बहुत अच्छा लगा| लेकिन हमने मछली पकड़ने के बाद उसे वापस नदी में छोड़ दिया, मछुआरा मछली माँगता रहा पर हमने उसे नहीं दी, क्योंकि हमें उसे मारना नहीं चाहते थे|

यह किसकी तरह लगते हैं?

Q 9. नदी की टेढ़ी-मेढ़ी धार?

उत्तर: नदी की टेढ़ी-मेढ़ी धार साँप की तरह लगती है|

Q 10. किचपिच-किचपिच करती है मैना?

उत्तर: किचपिच-किचपिच करती मैना नन्ही-सी चिड़िया जैसी लगती है|

Q 11. उछल-उछल के नदी में नहाते कच्चे-बच्चे?

उत्तर: उछल-उछल के नदी में नहाते कच्चे-बच्चे मेंढकों की तरह लगते हैं|

कविता और चित्र

Q 12. कविता से पहले पढ को दुबारा पढ़ो | वर्णन पर ध्यान दो | इसे पढ़कर जो चित्र तुम्हारे मन में उभरा उसे बन्नो | बताओ चित्र में तुमने क्या – क्या दर्शाया?

उत्तर:

कविता और चित्र

Q 13. इस कविता के पद में कौन-कौन से शब्द तुकांत हैं? उन्हें छाँटो|

उत्तर: इस कविता के पद में निम्नलिखित शब्द तुकांत है-

धार-पार, चालू-ढालू, नाम-धाम, दार-सियार, वन-सघन, लें-ढालें, नहाना-छाना, रेती-देतीं, उतराती-दंनाती, कोलाहल-चंचल, रोला-टोला|

Q 14. किस शहर में पता चलता है की नदी के किनारे जानवर भी जाते थे?

उत्तर: ‘पार जाते ढोर डंगर’ से पता चलता है की नदी के किनारे जानवर भी जाते थे|

Q 15. इस नदी के तट की क्या खासियत थी?

उत्तर: इस नदी की खासियत ये है की इसके तट ऊँचे थे|

Q 16. अमराई दूजे किनारे ...... चल देतीं|

कविता की ये पंक्तियाँ नदी किनारे का जीता – जगता वर्णन करती हैं | तुम भी निम्नलिखित में से किसी एक का वर्णन अपने शब्दों में करो-

· हफ्ते में एक बार लगाने वाला हाट

· तुम्हारे शहर या गाँव की सबसे ज्यादा चल – पहल वाली जगह

· तुम्हारे घर की खिड़की या दरवाजे से दिखाई देने वाला बहार का दृश्य

· ऐसी जगह का दृश्य जहाँ कोई बड़ी इमारत बन रही हो

उत्तर: हफ्ते में एक बार लगने वाला हाट

हमारे घर के पास मंगलवार के दिन बाज़ार हर सप्ताह लगता है| इसमें कपड़े, खिलौने, सब्जियाँ तथा अन्य जरूरी सामान मिलता हैं| अपने माता-पिता के साथ बाज़ार घूमने जाते हैं| बाज़ार में काफी भीड़ होती है| सभी लोग यहाँ अपनी जरूरत की चीजें खरीदते है| इससे बाज़ार लगाने वाले कई लोगों का जीवन चलता हैं|

Q 17. तेज़ गति शोर मोहल्ला धूप किनारा घना

ऊपर लिखे शब्दों के लिए कविता में कुछ ख़ास शब्दों क इस्तेमाल किया गया है| उन शब्दों को नीचे दिए अक्षर्जाल में ढूँढो|

घा   वे  
       
    टो    
  रो ला   पा
 

उत्तर:

तेज गति – वेग

शोर – रोला

मोहल्ला – टोला

धूप – घाम

किनारा – पाट

घना – सघन

NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 17 छोटी-सी हमारी नदी
NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 17 छोटी-सी हमारी नदी
NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 17 छोटी-सी हमारी नदी
NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 17 छोटी-सी हमारी नदी
NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 17 छोटी-सी हमारी नदी
NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 17 छोटी-सी हमारी नदी