Home Tuitions

NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 15 बिशन की दिलेरी

Board CBSE
Textbook NCERT
Class Class 5
Subject Hindi
Chapter NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 15 बिशन की दिलेरी
Chapter Name Chapter 15-Bishan Ki Dileri
Category NCERT Solutions

NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim (रिमझिम) Chapter 15 बिशन की दिलेरी

This page is prepared and created by HT experts and consists of NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim (रिमझिम) Chapter 15 बिशन की दिलेरी. All the questions asked in the NCERT textbook are solved as per the CBSE recommendation. Before solving the Chapter 15 बिशन की दिलेरी make sure you must read the chapter. Questions asked in Chapter 15 बिशन की दिलेरी are from the NCERT textbook, do read chapter Chapter 15 बिशन की दिलेरी. Check out the NCERT Solutions for class 5 Hindi Rimjhim

Find below a free pdf of NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim (रिमझिम) Chapter 15 बिशन की दिलेरी

कहानी से

Q 1. जी हाँ, हमारे पास लाइसेंस वाली बंदूकें हैं। सरपंच माधोसिंह भी हमें जानता है।” शिकारियों ने कर्नल साहब से क्या सोचकर ऐसा कहा होगा?

उत्तर: शिकारियों ने कर्नल साहब से ऐसा इसलिए कहा होगा ताकि कर्नल साहब यह समझ जाएं कि वे (शिकारी) अवैध -रूप से तीतर का शिकार नहीं कर रहे हैं। बल्कि उन्हें सरकार से लाइसेंस वाली बंदूकें मिली हैं। इतना ही नहीं, वे यह भी साबित करना चाहते थे कि वे उस इलाके में अजनबी नहीं है। उन्हें वहाँ का सरपंच माधोसिंह अच्छी तरह जानता है।

Q 2. बिशन घायल तीतर को क्यों बचाना चाहता था?

उत्तर: घायल तीतर को देखकर बिशन का दिल पिघल गया। वह उसको घायल अवस्था में असहाय नहीं छोड़ सकता था।

अतः उसने उसे उठा लिया और उचित इलाज करके तीतर को बचा लिया।

Q 3. घायल तीतर को बचाने के लिए उसे किस तरह की परेशानियाँ हुईं?

उत्तर: उसने झाड़ियों से गुजरकर बड़ी मुश्किल से घायल तीतर को पकड़ा। शिकारियों से बचने के लिए उसे कैंटीले तारों की बाड़ में से होकर गुजरना पड़ा। उसे घुटने के बल भी चलना पड़ा। बहुत सँभलकर चलने पर भी उसके हाथ-पाँव पर काँटों की बहुत-सी खरोंचें उभर आईं। खरोंचों से खून भी निकलने लगा। कमीज की एक आस्तीन भी फट गई जिसके कारण माँ से डाँट खानी पड़ सकती थी। उसे चिमनी के पीछे छिपना पड़ा। तीतर को बड़ी मुश्किल से एक टोकरी में छिपा सका।

Q 4. घायल तीतर अगर तुम्हें मिला होता, तो क्या तुम उसे पालते या अच्छा होने पर छोड़ देते? क्यों?

उत्तर: घायल तीतर को बिल्कुल स्वस्थ होने तक मैं उसे अपने पास रखता। फिर उसे छोड़ देता ताकि वह स्वच्छंद जीवन जी सके।

भाषा की बात

Q 5. इन वाक्यों को अपने शब्दों में लिखो-

• सुबह की हलकी धूप में खेत सुन्दर लिख रहे थे|

• वह इतना तेज़ चल रहा था मानो उसके पंख लगे हुए थे|

उत्तर- सुबह की हलकी धूप में खेत सुन्दर दिख रहे थे|

• इतना तेज़ चल रहा था की जैसे उसके पंख लगे हुए हों|

Q 6. “तीतर स्वेटर में फँस गया तो बिशन ने उसे पकड़ लिया और अपने सीने से चिपका लिया|”

ऊपर लिखे वाक्य में ‘उसे’ शब्द का इस्तेमाल ‘तीतर’ के लिए किया गया है| एक ही संज्ञा का बार-बार इस्तेमाल करने की बजाय उसकी जगह पर कुछ ख़ास शब्दों का प्रयोग किया जाता है| ऐसे सबड़ों को सर्वनाम को टिक रूप छाँटकर लिखो|

(क) मास्टर साहब ने अप्पाराव को _____ पास बुलाकर कहा, _____ कल _____ घर आना| (मैं, अपना, तुम)

(ख) सेंटीला _____ घर नागालैंड के किस शहर में हैं? (तुम)

(ग) सुधा ने _____ बुआ से पूछा, पापा _____ कितने बड़े है? (आप)

(घ) मोहन को समझ में नहीं आ रहा की _____ क्या करना चाहिए? (वह)

(ङ) विमल ने _____ अफसर को याद दिलाया की _____ चार बजे बैठक में जाना है| (आप, वह)

उत्तर-

(क) अपने, तुम, मेरे

(ख) तुम्हारा

(ग) अपनी, आपसे

(घ) उसे

(ड) अपने, उसे

Q 7. इन वाक्यों को पूरा करो-

(क) वह इतना धीरे चाल रहा था , मानो _____

(ख) रात में चमकते तारे ऐसे दिख रहे थे , मनो _____

(ग) तुम तो मंगल ग्रह के बारे में ऐसे बता रहे हो , मनो _____

(घ) बिल्ली चूहे को ऐसी ललचाई नज़रों से देख रही थी, मनो _____

उत्तर-

(क) वह इतना धीरे चल रहा था, मानो चींटी चल रही हो|

(ख) रात में चमकते तारे ऐसे दिख रहे थे, मनो आकाश में तारों की चादर बिछी हो|

(ग) तुम तो मंगल ग्रह के बारे में ऐसे बता रहे हो, मनो तुम मंगल ग्रह पर जाकर आए हो|

(घ) बिल्ली चूहे को ईएसआई ललचाई नज़रों से देख रही थी, मनो अभी खा जाएगी|

फसलों के इर्द-गिर्द

Q 8. इस कहानी में सेबों के खेत और सीढ़ीनुमा खेत का जिक्र आया है| अनुमान लगाकर बताओ की यह काहानी भारत के किस भौगोलिक क्षेत्र की होगी और वहाँ सीढ़ीनुमा खेती क्यों की जाती होगी?

उत्तर- यह कहानी भारत के उत्तरी भाग की होगी| वहां सीढ़ीनुमा खेती समतल भूमि के अभाव के कारण की जाती होगी| हिमाचल या कश्मीर ही ऐसे भाग है| वैसे भी इन क्षेत्रों में भरी वर्षा और बर्फबारी के कारण सीढ़ीनुमा खेत बनाए जाते हैं| जिससे पानी फसलों को नष्ट ना कर सके|

Q 9. “सेबों के बाग में कीटनाशक दवा का छिड़काव हो रहा था|” यों तो कीटनाशक से दवाएँ फलों, सब्जियों और अनाज की फसलों को कीड़ा लगने से बचाती है, पर

(क) ये कीटनाशक दवाएँ कीड़ों को नष्ट करती है| इससे इनका सेवन करने से क्या हमें भी नुकसान होगा? पता करो और कक्षा में बातचीत करो|

उत्तर- फलों, सब्जियों और अनाज की फसलों को कीड़े से बचाने के लिए किटनाशक दवाएँ छिड़की जाती है| ये कीटनाशक दवाएँ कीड़ों को नष्ट करती है| लेकिन इनमें जहर की मात्रा बहुत ही कम होती है| इसलिए उनके सेवन से नुकसान नहीं होता है| लेकिन फिर भी वह कीटनाशक हमारे पाचन तंत्र पर थोड़ा-बहुत प्रभाव डालते हैं| इसलिए इसके सेवन से पहले अच्छे से धोना चाहिए|

(ख) ऐसे में फलों और सब्जिओं का इस्तेमाल करने से पहले किन – किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होगा?

उत्तर- फलों और सब्जियों को कीड़ों से बचाने के लिए कीटनाशक दवाओं का छिडकाव किया जाता है| इसलिए फलों और सब्जियों को खाने से पहले अच्छी तरह से धोना चाहिए| सब्जियों को पका कर कहना चाहिए| कटी हुई सब्जियों या फलों को नहीं खाना चाहिए|

तुम्हारे आस-पास

Q 10. कर्नल दत्ता ने घायल तीतर को गेंदे की पत्तियों का रस पिलाने के लिए कहा| पत्तों का इस्तेमाल कई कामों के लिए होता है| नीचे लिखी पत्तियों का इस्तेमाल किसलिए होता है?

तुलसी, नीम, मीठा नीम, आम, अमरुद, तेजपत्ता, केला, सागवान

उत्तर-

तुलसी – पूजा-पाठ करने तथा चाय में डालने में प्रयोग होती है|

नीम – फोड़े-फूँसी पर लगाने तथा दवाइयों में प्रयोग होता है|

मीठा नीम – (करी पत्ता) सब्जियाँ व् दाल बनाने में प्रयोग होता है|

आम – पूजा-पाथ्त्था हवन आदि में प्रयोग होता है|

अमरुद – दवाइयों में प्रयोग होता है|

तेजपत्ता – सब्जी में डालने तथा मसाला बनाने में प्रयोग होता है|

केला – पूजा-पाठ तथा भोजन करने में प्रयोग होता है|

सागवान – दोने-पत्तल बनाने तथा कपड़ों की रंगाई में प्रयोग होता है|

Q 11. कर्नल साहब के कहने पर बिशन दौड़कर ‘दवाइयों का बक्सा’ ले आया। इसे तुम प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स/फर्स्ट एड बॉक्स के नाम से जानते होंगे।

(क) इस बॉक्स में क्या-क्या चीजें होती हैं?

(ख) इसका इस्तेमाल कब-कब किया जाता है?

उत्तर-

(क) प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स में रूई, डिटॉल, क्रेप बैन्डेड, छोटी कैंची, घाव पर लगाने के लिए मलहम, पट्टी, पुदीन हरा आदि चीजें होती हैं।

(ख) इसका इस्तेमाल तब होता है जब किसी को मामूली चोट लग जाती है, या शरीर के किसी अंग से खून निकलने लगती है।

Q 12. तुमने पर्यावरण अध्ययन में पढ़ा होगा कि पहाड़ी क्षेत्रों में आमतौर पर छतें ढलावदार बनाई जाती हैं। सोचकर बताओ ऐसा क्यों किया जाता है?

उत्तर-

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी खूब होती है। वर्षा भी उतनी ही अधिक होती है। इसीलिए उन क्षेत्रों में छतें ढलावदार बनाई जाती हैं ताकि पानी बिना रुकावट बह जाए और बर्फ भी पिघलकर नीचे गिर जाए।

पहाड़ी इलाका

Q 13. इस कहानी में पहाड़ी, घाटी शब्दों का इस्तेमाल हुआ है| पहाड़ी इलाके से जुड़े हुए और शब्द सोचकर लिखो| जैसे- ढलान, चट्टान आदि|

उत्तर- ढलान, चट्टान, टेढ़ा-मेढ़ा, कंटीला, संकरा, पथरीला, ऊँचा-नीचा, कठोर शुष्क, खुला, बर्फीला, चट्टानी, असमतल, सीढ़ीनुमा, पगडंडी, झाड़ी, छप्पर, बर्फबारी, चोटियाँ आदि|

तितर

Q 14. पहेली – तितर के दो पीछे तीतर,,

तीतर के दो आगे तीतर

बोलो कितने तीतर?

उत्तर- तीन तीतर|

Q 15. तीतर का फोटो दिया गया है| गौर से देखो और उसक वर्णन कोण| चौथी में तुम यह कर चुके हो|

तीतर

उत्तर- तीतर एक छोटा-सा पक्षी होता है| यह दिखने में बहुत ही सुंदर ही लगता है| इसके छोट-छोटे पंख होते हैं| यह फुदक-फुदक कर चलता है और हल्की उड़ान भी भरता हैं| यह एक साथ झुण्ड में रहते है तथा लड़ने में तेज होते हैं|

Q 16. तीतर के आर में और जानकारी इकट्ठा करो| जैसे- तीतर का घोंसला, वह क्या खाता है आदि|

उत्तर- तीतर छोटे-छोटे तिनकों से अपना घोंसला बनाता है| वह हरी-हरी पत्तियाँ, छोट-मोटे कीड़े तथा फल-फुल खता है| यह दिखने में भूरे रंग का होता है और बहु अच्चा लगता है| ये आपस में लड़ाई भी करते हैं| गाँव में तीतर की लड़ाई कराई जाती हैं| कुछ लोग इसका माँस भी खाते हैं|

NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 15 बिशन की दिलेरी
NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 15 बिशन की दिलेरी
NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 15 बिशन की दिलेरी
NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 15 बिशन की दिलेरी
NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 15 बिशन की दिलेरी
NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 15 बिशन की दिलेरी