Home Tuitions

NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 16 पानी रे पानी

Board CBSE
Textbook NCERT
Class Class 5
Subject Hindi
Chapter NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 16 पानी रे पानी
Chapter Name Chapter 16-Pani Re Pani
Category NCERT Solutions

NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim (रिमझिम) Chapter 16 पानी रे पानी

This page is prepared and created by HT experts and consists of NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim (रिमझिम) Chapter 16 पानी रे पानी. All the questions asked in the NCERT textbook are solved as per the CBSE recommendation. Before solving the Chapter 16 पानी रे पानी make sure you must read the chapter. Questions asked in Chapter 16 पानी रे पानी are from the NCERT textbook, do read chapter Chapter 16 पानी रे पानी. Check out the NCERT Solutions for class 5 Hindi Rimjhim

Find below a free pdf of NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim (रिमझिम) Chapter 16 पानी रे पानी

तुम्हारे आस-पास

अपने आस-पास के बड़ों से पूछकर पता लगाओ-

Q 1. तुम्हारे घर में पानी कहाँ से अक़ता है?

उत्तर: हमारे घर में पानी दिल्ली जल बोर्ड की सप्लाई से आता है| दिल्ली जल बोर्ड नदियों नालों के पानी को साफ़ करके सप्लाई करता है|

Q 2. तुम्हारे घ्कार का मैला पानी बहकर कहाँ जाता है?

उत्तर: हमारे घर का मैला पानी बहकर नालियों में जाता है|

Q 3.

(क) तुम्हारे इलाके में धरती के अन्दर का पानी कितने फीट या कितने हाथ नीचे है?

उत्तर: हमारे इलाके में धरती के अन्दर का पानी 20-25 फीट नीचे है|

(ख) आज से पन्द्रह वर्ष पहले यह कितना नीचे था?

उत्तर: आज से पंद्रह वर्ष पहले यह पानी 10-15 फीट नीचे था|

अनुमान लगाओ

पाठ के आधार पर बताओ-

Q 4. अपने घर के नल के पिप में मोटर लगवाना दूसरों का हक़ छिनने के बराबर है| लेखक ऐसा क्यों मानते हैं?

उत्तर- लेखक अपने घर के नल के पाइप में मोटर लगवाना दूसरों का हक छीनने के बराबर इसलिए नहीं मानते हैं, क्योंकि इससे मोटर लगाने वाले घर को पूरा पानी मिलता है| लेकिन दूसरों को पानी की कमी हो जाती है|

Q 5. बड़ी संख्या में इमारतें बनने से बाढ़ और अकाल का खतरा कैसे पैदा होता है?

उत्तर: बड़ी संख्या में इमारतें बनाने के लिए मनुष्य ने समंदर, नदी-नालो आदि का भराव किया तथा अंधाधुंध वन काटे जिससे बाढ़ और अकाल का खतरा पैदा होता है|

Q 6. धरती की गुल्लक किन – किन सा धनों से भरती है?

उत्तर: धरती गुल्लक नदी-नालों, तालाबों तथा झीलों से भरती है|

यदि हाँ तो…

Q 7. क्या तुम्हारे इलाके में कभी बाढ़ आई है? यदि हाँ, तो उसके बारे में लिखो।

उत्तर: हमारे इलाके में बाढ़ तब आई थी जब मेरा जन्म भी नहीं हुआ था। माता-पिता बताते हैं कि वह बहुत भयंकर बाढ़ थी। सारी बस्तियाँ पानी में डूब गईं थीं। हजारों लोग बेघर हो गए थे, लोग खाने खाने को मोहताज थे। छतों पर हेलिकॉप्टर से खाने का पैकेट गिराये जाते थे जो कि पर्याप्त नहीं होते थे। बच्चों और बूढ़ों की हालत काफी बदतर थी।

Q 8. क्या तुम्हारे घर में पानी कुछ ही घंटों के लिए आता है? यदि हाँ, तो बताओ कि कैसे तुम्हारे परिवार की दिनचर्या नल में पानी आने के साथ बँधी होती है?

उत्तर: हाँ, मेरे घर में पानी कुछ ही घंटों के लिए आता है। इसीलिए घर के लोगों की दिनचर्या पानी आने के साथ शुरू – हो जाती है। पानी प्रातः 6.30 में आता है जो करीब दो घंटे रहता है नहाना, कपड़ा-धोना आदि काम इसी बीच कर लेना पड़ता है। हम इन दो घंटों में दूसरा कोई काम नहीं करते बल्कि केवल पानी से जुड़े काम ही करते हैं।

Q 9. क्या तुम्हारे मोहल्ले में रोज़मर्रा की ज़रूरतें पूरी करने के लिए लोगों को पानी खरीदना पड़ता है? यदि हाँ, तो बताओ कि तुम्हारे घर में रोज़ औसतन कितने लीटर पानी खरीदा जाता है? इस पर कितना खर्चा होता है?

उत्तर: हाँ, मेरे मुहल्ले में रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए लोगों को पानी खरीदना पड़ता है। स्वयं मेरे घर में रोज़ औसतन 30 लीटर पानी खरीदा जाता है। इस पर 60 रुपये खर्च होते हैं।

संकट क्यों?

Q 10. पाठ में पानी के संकट के किस प्रमुख कारणों की बात की गई है?

उत्तर- पाठ में पानी के संकट के लिए प्रमुख कारण नदी-नालों तथा तलाबों को कूड़े-कचरे से भरने की बात की गई है|

Q 11. पानी के संकट का एक और मुख्य कारण पानी की फ़िजूलखर्ची भी है| कक्षा में पाँच-पाँच के समूह में बातचीत करो और बताओ कि आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में पानी की बचत करने के लिए तुम क्या-क्या उपाय कर सकते हो?

उत्तर: अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में पानी की बचत करने के लिए हम निम्नलिखित उपाय कर सकते हैं-

(क) हम आवश्यकतानुसार पानी का प्रयोग करें|

(ख) कभी भी नल को खुला ना छोड़ें|

(ग) कपड़े धोने, बर्तन धोने तथा साफ-सफाई में कम-से-कम पानी का प्रयोग करें|

(घ) पानी को व्यर्थ न बहाएँ|

Q 12. जितना उपलब्ध है, उससे कहीं ज्यादा खर्च करने से पानी का संकट उत्पन्न होता है| क्या यही बात हम बिजली के संकट में के बारे में भी क्या सकते हैं?

उत्तर: हाँ, यही बात हम बिजली के संकट के बारे में भी कह सकते हैं| क्योंकि किसी भी वस्तु की उपलब्धता से ज्यादा प्रयोग उसकी कमी का कारण बन सकता है|

पानी का चक्कर-भाषा का चक्कर

Q 13. पानी की समस्या या बचत से संबंधित पोस्टर और नारे तैयार करो| यह काम तुम चार-चार के समूह में कर सकते हो|

उत्तर: पानी की समस्या या बचत से संबंधित नारे इसप्रकार हो सकते हैं—

(क) जल बचाओ, जीवन बचाओ|

(ख) जल ही जीवन है|

(ग) पानी की बूँद-बूँद कीमती है|

(घ) पानी को बकार न बहाओ|

ये है बड़ा अनमोल इसे बचाओ|

पोस्टर- जल बचाओ, जीवन बचाओ

पानी को बकार न बहाओ

Q 14. “पानी की बर्बादी, सबके बर्बादी” इस नारे में ‘बर्बादी’ शब्द का एक अर्थ है या दो अलग अर्थ है? सोचो|

उत्तर: इस नारे में ‘बर्बादी’ शब्द के दो अर्थ हैं| पहला पानी का बर्बाद होना तथा दूसरा इसकी कमी से सबको होने वाली परेशानियाँ|

Q 15. पानी हमारी जिंदगी में महत्वपूर्ण तो है ही, मुहावरों की दुनिया में हम उसकी जगह खास जगह है| पानी से संबंधित कुछ मुहावरे इकट्ठा करो और उनका उचित संदर्भ में प्रयोग करो|

उत्तर:

पानी – पानी होना - (शर्मिंदा होना)- अपना झूठ पकड़े जाने पर सोनू पानी-पानी हो गया|

आँख का पानी मरना – (बेशर्म होना)- तुम यह गलत काम कर रहे हो| क्या तुम्हारी आँख का पानी मर गया है?

पानी फिरना – (नष्ट होना)- सेबों की फसल खराब हो जाने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया|

मुँह में पानी आना – (लालच आ जाना)- तरह-तरह की मिठाइयों को देखकर मुँह में पानी आना स्वाभाविक है|

NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim  Chapter 16 पानी रे पानी
NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim  Chapter 16 पानी रे पानी
NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim  Chapter 16 पानी रे पानी
NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim  Chapter 16 पानी रे पानी
NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim  Chapter 16 पानी रे पानी