Home Tuitions

NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 14 बाघ आया उस रात

Board CBSE
Textbook NCERT
Class Class 5
Subject Hindi
Chapter NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 14 बाघ आया उस रात
Chapter Name Chapter 14-Baagh Aaya Us Raat
Category NCERT Solutions

NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim (रिमझिम) Chapter 14 बाघ आया उस रात

This page is prepared and created by HT experts and consists of NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim (रिमझिम) Chapter 14 बाघ आया उस रात. All the questions asked in the NCERT textbook are solved as per the CBSE recommendation. Before solving the Chapter 14 बाघ आया उस रात make sure you must read the chapter. Questions asked in Chapter 14 बाघ आया उस रात are from the NCERT textbook, do read chapter Chapter 14 बाघ आया उस रात. Check out the NCERT Solutions for class 5 Hindi Rimjhim

Find below a free pdf of NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim (रिमझिम) Chapter 14 बाघ आया उस रात

बात-बात में

Q 1. “वो इधर से निकला, उधर चला गया”

(क)यह बात कौन किसे बता रहा होगा?

उत्तर- यह बात बेटू छोटू को बता रहा होगा|

(ख) तुम्हे यह उत्तर कविता की किन पंक्तियों से पता चला?

उत्तर- हमें यह उत्तर कविता की निम्नलिखित पंक्तियों से पता चला? ‘पाँच-साला बेटू ने हमें फिर से आगाह किया|’

ख़बर तेंदुए की

Q 2.

(क) कक्षा 2 की रिमझिम के अखबार में छपा समाचार दिया गया है| साथ में उस समाचार के आधार पर लिखिए कहानी भी दी गई है उसे एक बार फिर से पढ़ो|

उत्तर- छात्र कक्षा 2 की पुस्तक से कहानी पढ़ें|

(ख) अब ‘बाघ आया उस रात’ कविता के आधार पर एक ‘समाचार’ लिखो|

उत्तर- हिमाचल प्रदेश: कल रात हिमाचल प्रदेश के पपलाह गांव में एक बाघ आ गया| जिसे कारण गांव में अफरा–तफरी मच गई| लेकिन बाघ जल्दी ही वहां से चला गया| वह बाघ इससे पहले भी गांव में नदी के पास अपनी बाघिन और बच्चों के साथ देखा गया था| बाघ के गांव में इस तरह आने से डर का माहौल बन गया है| लोग शाम होती अपने घरों दरवाजे बंद कर लेते हैं|

(ग) तेंदुए और बाघ में क्या अंतर है? पता करो| इस काम के लिए तुम बड़ों से बातचीट भी कर सकते हो|

उत्तर- तेंदुए और बाघ का रंग कुछ अलग होता है| उनकी दौड़ने की गति में भी कुछ अंतर होता है| तेंदुआ कुछ छोटा होता है, जबकि बाघ उससे बड़ा होता है|

उस रात

Q 3. इस कविता में एक ऐसी रात की बात की गई है जिस रात को कुछ अनोखी घटना घटी थी|

(क) उस रात को कौन सी अनूठी बात हुई थी?

उत्तर- उस रात को गांव में बाघ आ गया था|

(ख) तुम्हारे विचार से क्या सचमुच अनूठी है? क्यों?

उत्तर- हाँ, यह बात सचमुच में अनूठी है| क्योंकि ये जानवर जंगल में रहते है और उनका गांव में आना अनूठी बात है|

(ग) उस रात को और क्या क्या हुआ आपने शादी से बातचीत करके लिखो|

उत्तर- उस रात को बाघ आने से गांव में हडबड़ी मच गई होंगी| लोग बाग को भगाने के लिए इकट्ठा हो गए होंगे| साथ ही डर के मारे समूह बना कर घूम रहे होंगे| बच्चों को घरों के अंदर बंद कर दिया गया होगा|

बाघ के काम

Q 4. बाघ कहीं काम नहीं करता, न किसी दफ्तर में, न कॉलेज में” बाघ दिन भर क्या-क्या करता होगा? कहाँ-कहाँ जाता होगा? अपने साथियों के साथ मिलकर जानकारी एकत्रित करो। फिर चर्चा करके उस पर एक चित्रात्मक पुस्तक तैयार करो। इसे तुम अपने पुस्तकालय में भी रख सकते हो।

उत्तर- बाघ दिनभर शिकार की खोज में जंगल में घूमता रहता होगा। कभी-कभी सो भी जाता होगी। शिकार की खोज में वह झाड़ियों, नदियों आदि जगहों पर जाता होगा।

आँखें फैलाकर

वो इधर से निकला उधर चला गया।

वो आँखें फैलाकर बतला रहा था।

Q 5. नीचे आँख से जुड़े कुछ और मुहावरे दिए गए हैं, वाक्यों में इनका इस्तेमाल करो।

आँख लगना – आँख दिखाना

आँख मूंदना – आँख बचाना

आँखें भर आना – सिर-आँखों पर बैठाना

उत्तर-

  • आँख लगना-उसके जाते ही मेरी आँख लग गई।
  • आँख मूंदना-कैंसर के कारण उन्होंने असमय ही आँख मूंद ली। आँखें भर आना-पड़ोसी का दुखड़ा सुनकर मेरी आँखें भर आईं।
  • आँख दिखाना-शिक्षक ने छात्रों को आँखें दिखाकर चुप कराया।
  • आँख बचाना-हिरण शेर के पास से आँख बचाकर निकल गया।
  • सिर-आँखों पर बैठाना-गलत आदमी को कभी सिर-आँखों पर नहीं बैठाना चाहिए।

शब्दों की दुनिया

Q 6.

(क) पाँच साला बिटू ने हमें फिर से आगाह किया| ‘आगाह किया’ का मतलब क्या हो सकता है?

  • सचेत किया ______
  • मनोरंजन किया ______
  • बताया _______
  • समझाया _______

उत्तर- सचेत किया

(ख) कविता में इनमें से कौन सा भाव झलकता है?

उत्तर- कविता में इनमें से सचेत करने का भाव झलकता है|

(ग) किन-किन पंक्तियों/शब्दों से यह भाव व्यक्त हो रहे हैं?

*आश्चर्य, *डर, *अविश्वास

उत्तर-

आश्चर्य – “वो इधर से निकला उधर चला गया ऽऽ“

डर – “आप रात को बाहर निकलो!”

अविश्वास – “न किसी दफ्तर में न कॉलेज में ऽऽ“

(घ) जब हम कविता के जरिए कोई बात कहते हैं तो आप तोर पर शब्दों के कर्म को बदल देते हैं

  • जैसे कविता का शीर्षक “ बाघ आया उस रात ” गद्य में “ उस रात बाघ आया ” होगा | ऐसा क्यों किया जाता होगा?
  • इस किताब की दूसरी कविताएँ भी पढ़ो शब्दों के क्रम में आए बदलाव पर गौर करो | ऐसे ही कुछ वाक्यों की सूची बनाओ|
  • क्या शब्दों के क्रम में बदलाव अखबार की खबरों में भी आता है ? पाठ्यपुस्तक की पृष्ठ संख्या – 116 पर बने कोलाज को देखो और बताओ|

उत्तर- ऐसा कविता में लय-तुक तथा प्रवाह लाने के लिए किया जाता है|

अन्य कविताओं में शब्दों के क्रम में आए बदलाव-

(अ) सीटी भी है कई तरह की|

(आ) हैं छोटी-छोटी तलवार|

(इ) थोडा घबराते भी थे हम उससे|

(ई) गुरु एक थे और थे एक चेला|

(उ) टके सेर मिलती थी राबड़ी मलाई|

उत्तर- हा, शब्दों के क्रम में बदलाव अखबार की ख़बरों में भी आता है| जैसे-

(अ) किस तरह के बच्चे होते है अच्छे|

(आ) अठारह घंटे की देरी से चल रही रेलगाड़ियाँ|

(इ) कोहरे के असर से मंद पड़ी ट्रेन व् बसें|

(ई) स्वीपर कर रहे डॉक्टर का काम|

(उ) इस बार कठिन होगा बच्चों को रिझाना|

NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 14 बाघ आया उस रात
NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 14 बाघ आया उस रात
NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 14 बाघ आया उस रात
NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 14 बाघ आया उस रात
NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 14 बाघ आया उस रात