Home Tuitions

NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 9 एक माँ की बेबसी

Board CBSE
Textbook NCERT
Class Class 5
Subject Hindi
Chapter NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 9 एक माँ की बेबसी
Chapter Name Chapter 9-Ek Maa Ki Bebasi Poem
Category NCERT Solutions

NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim (रिमझिम) Chapter 9 एक माँ की बेबसी

This page is prepared and created by HT experts and consists of NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim (रिमझिम) Chapter 9 एक माँ की बेबसी. All the questions asked in the NCERT textbook are solved as per the CBSE recommendation. Before solving the Chapter 9 एक माँ की बेबसी make sure you must read the chapter. Questions asked in Chapter 9 एक माँ की बेबसी are from the NCERT textbook, do read chapter Chapter 9 एक माँ की बेबसी. Check out the NCERT Solutions for class 5 Hindi Rimjhim.

Find below a free pdf of NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim (रिमझिम) Chapter 9 एक माँ की बेबसी

कविता से

Q 1. यह बच्चा कवि के पड़ोस में रहता था, फिर भी कविता ‘अदृश्य पड़ोस’ से शुरु होती है। इसके कई अर्थ हो सकते हैं, जैसे|

(क) कवि को मालूम नहीं था कि यह बच्चा ठीक-ठीक किस घर में रहता था।

(ख) पड़ोस में रहने वाले बाकी बच्चे एक-दूसरे से बातें करते थे, पर यह बच्चा बोल नहीं पाता था, इसलिए पड़ोसी होने के बावजूद वह दूसरे बच्चों के लिए अनजाना था। इन दो में से कौन-सा अर्थ तुम्हें ज्यादा सही लगता है? क्या कोई और अर्थ भी हो सकता है?

उत्तर: (क) कवि को मालूम नहीं था कि यह बच्चा ठीक-ठीक किस घर में रहता था।

Q 2. “अंदर की छटपटाहट’ उसकी आँखों में किस रूप में प्रकट होती थी?

(क) चमक के रूप में

(ख) डर के रूप में

(ग) जल्दी घर लौटने की इच्छा के रूप में

उत्तर: (ख) डर के रूप में।

तरह – तरह की भावनाएं

Q 3. नीचे लिखी भावनाएं कब या कहाँ महसूस होती है?

(क) ‘छटपटाहट’

  • अधीरता – कहीं जाने की जल्दी हो और जाना संभव न हो जैसे – स्कूल की छुट्टी में अभी काफी देर हो , घर पर ऐसा कोई मेहमान आने वाला हो जिसे तुम बहुत पसंद हो
  • इच्छा – किसी चीज को पाने की इच्छा हो पर वह तुरंत न मिल सकती हो जाए जैसे भूख लगी है, पर खाना तैयार न हो|
  • संदेश – हम कोई संदेश देना चाहते हैं पर दूसरे समझ नहीं पा रहे हो जैसे शिक्षक से कहना हो की घंटी बज गई है अब पढ़ना बंद करें , पर उन्हें घंटी सुनाई न दी हो|

हो इनमे से कौन सा इस बच्चे पर लागू होता है?

(ख) घबराहट

हमें जब किसी बात की आशंका हो तो घबराहट महसूस होती है| जैसे –

(क) अंधेरा होने वाला है और हम घर से काफी दूरी अकेले हो

(ख) समय हमें कोई काम पूरा कर लेना हो – जैसे परीक्षा में देखा जाता है

(ग) यह दर हो कि दूसरे के मन में क्या चल रहा है|

जैसे – पापा को मालूम चल गया हो की काँच का गिलास तुमसे टुटा है|

उत्तर- (क) इन भावनाओं में से छटपटाहट तब होती है जब हमारी इच्छा के अनुसार कोई कार्य नहीं होता है| जबकि घबराहट कोई गलत काम करने लगेगा होती है| ये भावनाएँ घर, स्कूल आदि में महसूस होती है| इनमें से संदेश का संदर्भ बच्चे पर लागू होता है| क्योंकि यह बच्चा मुंह से कुछ नहीं बोल सकता और अपना संदेश दूसरो तक पहुँचाने लिए इश्हारो का प्रयोग करता है| लेकिन इसके इशारे किसी को समझ नहीं आते इसलिए बच्चा छटपटाता रहता है|

Q 4. जो बच्चा बोल नही सकता, वह किस किस बात की आशंका से ‘घबराहट’ महसूस कर सकता है?

उत्तर- जो बच्चा बोल नहीं सकता, वह इस आशंका से ‘घबराहट’ महसूस कर सकता है कि अन्य लोग उसकी बात समझ पाएंगे और अगर उसने अपनी बात दूसरे लोगों को समझानी है तो वह किस प्रकार से समझाएगा|

Q 5. ‘थोड़ा घबराते भी थे हम उससे, क्योंकि वह समझ नही पाते थे उसकी घबराहटो को”

रतन क्या सोचकर घबराता होगा?

उत्तर- रतन अपनी बात इशारों से समझाता था| लेकिन जब उसकी बात अन्य लोग नहीं समझ पाते थे, तब वह घबराता होगा|

दोस्तों से पूछकर पता करो , कौन क्या सोच को लोग इस काम को करने से घबराता है ? कारण भी पता करो |

दोस्त /सहेली का नाम किस बात से घबराता है घबराने का कारण
     
     

उत्तर-

दोस्त/सहेली का नाम किस बात से घबराता है घबराने का कारण
विनीत अँधेरे से कहीं अँधेरे में कोई आ न जाए|
प्रिय बीमारी से बहुत सी दवाइयाँ खानी पड़ेंगी|
रजत ऊँचाई से कहीं गिर न जाऊं
अविनाश पानी से कहीं डूब न जाऊ|
अक्षित आग से खी जल न जाऊं

भाषा के रंग

Q 6. कवि ने इस बच्चे को ‘टूटे खिलौने’ की तरह बताया है। जब कोई खिलौना टूट जाता है तो वह उस तरह

खिलौना टूटने का कारण नतीजा

लूडो

गाड़ी

गुड़िया

गेंद

जोकर

………..

पहिया निकल जाने पर

सीटी निकल जाने पर

……….

चाबी निकल जाने पर

…………

चल नहीं पाती

………….

………….

………….

उत्तर-

खिलौना टूटने का कारण नतीजा

लूडो

गाड़ी

गुड़िया

गेंद

जोकर

गत्ता गीला हो जाने पर

पहिया निकल जाने पर

सीटी निकल जाने पर

पिचक जाने पर

चाबी निकल जाने पर

खेल नहीं सकते

चल नहीं पाती

बज नहीं पाती

उछल नहीं पाती

चल नहीं पाता

Q 7. ‘बेबस’ शब्द ‘बे’ और ‘वश’ को जोड़कर बना है| यहाँ बे का अर्थ ‘बिना’ है| नीचे दिए शब्दों में यही ‘बे’ छिपा है इस सूची में तुम और कितने शब्द जोड़ सकती हो? देखने के तरीके

बेजान

बेसहारा

बेचैन

बेहिसाब

…….

……..

……….

……….

उत्तर-

बेजान

बेसहारा

बेचैन

बेहिसाब

बेईमान

बेखौफ़

बेकार

बेघर

बेनाम

बेचारा

देखने के तरीके

Q 8. इस कविता में देखने से संबंधित कई शब्द आए हैं| ऐसे छह शब्द छाँटकर लिखो|

उत्तर- अदृश्य, देखना, इशारे, आंखें, निहारती, झलकती|

Q 9. “मां की आंखों में झलकती उसकी बेबसी”

आंखें बहुत कुछ कहती है| वह तरह-तरह के भाव लिए होती है| नीचे ऐसी कुछ आंखों का वर्णन है इसमें कौन-सी नजरें तुम पहचानते हो-

  • सहमी नजरें
  • प्यार भरी नजरें
  • क्रोध भरी आँखे
  • उनींदी आँखे
  • शरारती आँखे
  • डरावनी आंखें

उत्तर- हम इन सभी नजरोंको पहचाते हैं जैसे सहमी नजरें, प्यार भरी नजरें, क्रोध भरी आँखे, उनींदी आँखे,शरारती आँखें, डरावनी आँखें|

Q 10. नीचे आंखों से जुड़े कुछ मुहावरे दिए गए हैं| तुम इनका प्रयोग किन संर्दभो में करोगे?

  • आंख दिखाना
  • नजर चुराना
  • आँख का तारा
  • नजरे फेर लेना
  • आंखों पर परदा पडना

उत्तर-

मुहावरे

आंख दिखाना

नजर चुराना

आँख का तारा

नजरे फेर लेना

आंखों पर परदा पडना

वाक्य प्रयोग

मुझे आँखें मत दिखाओ|

गलती करोगे, तो नजरे चुरानी पड़ेगी|

क्षितिज अपने माँ-बाप की आँख का तारा है|

अपना काम निकते ही तुम मुझ से नजरें फेरनए लगे हो|

पुलिस गलत काम देख फिर भी आँख पर पर्दा डाले बैठी है|

माँ

“याद आती रतन से अधिक

उसकी माँ की आँखों में झलकती उसकी बेबसी”

Q 11. रतन की माँ की आँखों में किस तरह की बेबसी झलकती होगी?

उत्तर- अपने बेटे को बोल सकने में असमर्थ देखकर।।

Q 12. अपनी माँ के बारे में सोचते हुए नीचे लिखे वाक्यों को पूरा करो

उत्तर- (क) मेरी माँ बहुत खुश होती हैं जब मैं अच्छे अंकों से परीक्षा में पास होता हूँ।

(ख) माँ मुझे इसलिए डाँटती हैं क्योंकि मुझे गलती का अहसास हो और दोबारा वह गलती न करू।

(ग) मेरी माँ चाहती है कि मैं एक नेक और सच्चा इंसान बनें।

(घ) माँ उस समय बहुत बेबस हो जाती है जब मैं कभी बीमार पड़ जाता हूँ।

(ङ) मैं चाहती/ता हूँ कि मेरी माँ की आयु लम्बी और स्वस्थ हो।

NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 9 एक माँ की बेबसी
NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 9 एक माँ की बेबसी
NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 9 एक माँ की बेबसी
NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 9 एक माँ की बेबसी
NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 9 एक माँ की बेबसी
NCERT Solutions for Class 5 Hindi Rimjhim Chapter 9 एक माँ की बेबसी